फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ब्राह्मण समाज ने की आईएएस अफसर को बर्खास्त करने की मांग

विज्ञापन
बड़ौत तहसील में विरोध जताते ब्राह्मण समाज के लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बड़ौत। आजाक्स संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष एवं आईएएस अफसर संतोष वर्मा के बयान पर राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया। उन्होंने बुधवार को तहसील में पहुंचकर आईएएस अफसर को बर्खास्त करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण पुलस्त्य ने कहा कि अफसर ने ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, इससे समाज में आक्रोश व्याप्त है। पंडित नीरज वत्स ने कहा कि ऐसे अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एडवोकेट अमित वशिष्ठ ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो तहसील में धरना शुरू कर दिया जाएगा। एसडीएम भावना सिंह ने शासन को ज्ञापन भेजने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजकुमार शर्मा, सागर शर्मा, शिवम शर्मा, सुनील शर्मा, अमर वशिष्ठ, शिवम शास्त्री, सुंदरलाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें