फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का कलक्ट्रेट में हंगामा

विज्ञापन
वि​भिन्न मांगों को लेकर बागपत कलक्ट्रेट में धरना-देकर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
- जिला अस्पताल के कर्मियों व तहसील के लेखपाल पर कार्रवाई करने की मांग भी उठाई
विज्ञापन

- कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की दी चेतावनी, डीएम को सौंपा मांगों का ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर नारेबाजी कर धरना दिया। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इसके साथ ही जिला अस्पताल के कर्मियों व किसानों को परेशान करने वाले लेखपाल पर कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने डीएम अस्मिता लाल को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दांगी ने कहा कि कुछ दिन पहले एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा की पत्नी की जिला अस्पताल में एंटी स्नैक वेनम की ओवरडोज देने के कारण मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कर्मियोें के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की है। तहसील में तैनात लेखपाल द्वारा किसानों व कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की गई। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होना तानाशाही को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होेंने गन्ना बकाया भुगतान कराने, टटीरी से सूरजपुर महनवा तक सड़क किनारे बैरिकेडिंग कराने, सड़कों की मरम्मत कराने की मांग उठाई। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए गलतान सिंह और बिरम सिंह के परिजनों को दिलाने की मांग भी की। इसको लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा, हिम्मत सिंह, शिवकुमार त्यागी, इंद्रपाल सिंह, उपेंद्र सिंह, सतीश प्रधान, अश्वनी कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें