फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

Sun, 04 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के सिसाना गांव में पुलिस ने 80 लोगों को मुचलका पाबंद कर दिया। इनमें कोई बीमार हैं तो कोई गांव से बाहर रहते हैं। पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार को गांव में पंचायत हुई।
विज्ञापन


पंचों ने निर्णय लिया कि इस मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। यदि उनकी सुनवाई नहीं हुई, तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

पंचायत में मौजूद लोगों ने बताया कि गांव के 80 वर्षीय कालूराम को मुचलका पाबंद कर दिया गया है। वे ठीक से चल भी नहीं पाते हैं। रतन सिंह का बेटा राजवीर दिल्ली में रहता है।

बब्बू और जितेंद्र गांव में ही खेती करते हैं। उनको भी मुचलका पाबंद कर दिया गया है। इसी तरह काफी लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। इससे लोगों में काफी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


पंचायत में प्रशासनिक अधिकारियों से इस मामले की शिकायत करने का निर्णय किया गया। इसके बावजूद सुनवाई नहीं होने पर वे मतदान का बहिष्कार तक कर देंगे।  इस मौके पर प्रह्लाद सिंह, धर्मपाल सिंह, पप्पू, श्याम सिंह, रामे, आनंद, राजेंद्र, तेजपाल, सतपाल और सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें