फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लेड वाले तारों की चपेट में आने से गोवंशीय पशु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लेड वाले तारों की चपेट में आने से गोवंशीय पशु घायल
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। इब्राहिमपुर माजरा गांव के जंगल में ब्लेड वाले तारों की चपेट में आने से तीन गोवंशीय पशु घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्लेड वाले तार लगाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर माजरा गांव के जंगल में किसानों ने बेसहारा गोवंशीय पशुओं से फसलों को बचाने के लिए खेतों के चारों तरफ ब्लेड वाले तार लगा रखे हैं। मंगलवार को तारों में उलझकर तीन गोवंशीय पशु गंभीर रूप से घायल हो गए। लहूलुहान गोवंशीय पशुओं को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने ब्लेड वाले तार लगाने वाले किसानों के खिलाफ हंगामा किया। ग्रामीणों ने कहा सरकार बेसहारा पशुओं के लिए गोशालाओं का निर्माण करा रही है, लेकिन उनके गांव में कोई गोशाला नहीं बनवाई गई है। बेसहारा पशु ब्लेड वाले तारों में उलझकर घायल हो रहे हैं। इस मौके पर सरवेश चेयरमैन, अरुण, आशीष, सतेंद्र, बीरसैन, शेखर, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें