फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस करा रही मीडिया कर्मियों के खिलाफ फर्जी मुकदमे

Tue, 05 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अपहृत किशोरी के परिजन वाजिदपुर में कश्यप नेता को अपना दुखड़ा सुनाते हुए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के जौहड़ी गांव से अगवा युवती का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई कि पीड़ित किशोरी के परिजनों ने वाजिदपुर गांव में कश्यप नेता के यहां पर पहुंचकर कहा बिनौली पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है और पुलिस मीडिया कर्मियों के खिलाफ जबरन फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा यदि दो दिन में आरोपी नहीं पकड़े गए और किशोर बरामद नहीं हुई तो गांव से पलायन कर जाएंगे।
विज्ञापन

जौहड़ी गांव से एक विशेष समुदाय का युवक 14 जून को 16 वर्षीय की किशोरी को अपहरण कर ले गया था। इस घटना से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी है। जब यह मामले मीडिया में छाया तो पुलिस की नींद टूटी, वह अगवा को बरामद करने के नाम पर मीडिया कर्मियों को फंसाने में जुटी हैं। सोमवार को किशोर के परिजन अनिल कश्यप के नेतृत्व मेें वाजिदपुर गांव के कश्यप युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कश्यप के आवास पर पहुंचे और अपनी कहानी सुनाई।
  उन्होंने कहा पुलिस उनकी जुबान भी बंद करनी चाहती है, इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों ने मीडिया कर्मियों के खिलाफ झूटी एफआइआर दर्ज कराई। ताकि मीडिया भी इस मामले को न उछाले। उन्होंने कहा यदि उनकी बेटी दो दिन में बरामद नहीं की तो वे गांव से पलायन कर लेंगे। इस पर सुभाष चंद कश्यप ने कहा पलायन से पहले पुलिस के उच्चाधिकारियों से बातचीत कर उन पर दबाव बनाया जाएगा। इसमें सत्यवीर, अनिरुद्ध, नीटू कश्यप, जगदीश, सोनू, उधम, क्रांति मोनिका शामिल रहे।
विज्ञापन


जौहड़ी प्रकरण: किशोरी के परिजन एसपी से मिले
बागपत। जौहड़ी गांव से 14 जून से अपह्त किशोरी के मामले में उसके परिजन सोमवार को एसपी आवास पर पहुंचे। उन्होंने एसपी से किशोरी की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की। एसपी पूनम ने परिजनों को लड़की को जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें