फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोयन में दलितों को सुनाया फरमान 

Tue, 05 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब केंद्र की टीमें प्रदेश की 1358 पंचायतों का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
बागपत के लोयन गांव की झुंडा पट्टी के दलितों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने खेत से चारा लाने और कूड़ा-कचरा बाहर डालने की पाबंदी लगा दी है। दलितों ने सीओ बागपत से पंचायत में फरमान सुनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
   बसपा के जिलाध्यक्ष जयकुमार जाटव के नेतृत्व में लोयन गांव के दलित समाज के लोग एसपी दफ्तर में पहुंचे और वहां सीओ बागपत से मिले। उन्होंने सीओ को बताया 29 जून को सरकारी हैंडपंप से  पानी भरने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। उन्होंने बताया गांव के एक व्यक्ति ने पूरे मोहल्ले के लोगों को अपने साथियों के साथ मिलकर मारने की धमकी दी। बाद में पुलिस वालों ने उनके बीच समझौता करा दिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने गांव में पंचायत की। दलित समाज के लोगों पर खेत से चारा लाने और कूडा-कचरा बाहर डालने पर पाबंदी लगाने का फरमान सुनाया। इस दौरान  महावीर, नारायण, इंद्रपाल, विनोद, मनोज, ओमवीर, मोनू, ब्रजपाल, जयभगवान, सोनू, संत कुमार, जगवेद, शिवकुमार कर्मवीर आदि मौजूद रहे। सीओ कर्मवीर सिंह ने बड़ौत पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें