दाहा/दोघट। पलड़ी गांव से दो दिन से लापता व्यक्ति का शव पुसार गांव के जंगल में पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिसके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
पुसार गांव के जंगल में किसान आशीष मलिक के खेत के पास रविवार को पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। जिसकी सूचना पूर्व प्रधान भाग्यवीर ने पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त पलड़ी निवासी अनिल (40) के रूप में की। जिसकी सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई मोहित ने पुलिस को बताया कि अनिल शुक्रवार की सुबह से लापता था। उसकी पत्नी विवाद के कारण कई वर्षों से अपने मायके में रह रही है। अनिल अपने पिता कृष्णपाल, मां मूर्ति, बेटी शगुन, बेटा विशु व साकुल के साथ रहता था। वह पहले भी कई दिन लापता रहनेे के बाद वापस जा जाता था। थाना प्रभारी सोनवीर सिंह का कहना है कि अनिल के आत्महत्या करने की आशंका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल जाएगा।