फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो केंद्रों पर होगा बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में बोर्ड परीक्षा की कॉपी चेक करने के लिए दो मूल्यांकन केंद्र निर्धारित किए गए है। इनमें से एक मूल्यांकन केंद्र बागपत के यमुना इंटर कालेज और दूसरा मूल्यांकन केंद्र बड़ौत का जनता वैदिक इंटर कालेज को निर्धारित किया गया। दोनों केंद्रों पर आगामी 16 मार्च से मूल्यांकन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बागपत के श्री यमुना इंटर कालेज में इंटरमीडिएट के 17 केंद्रों की कॉपियों का मूल्यांकन करने के लिए 370 परीक्षकों को नियुक्त किया जाएगा तथा बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कालेज में 514 परीक्षक हाईस्कूल के 21 केंद्रों की 99 हजार 930 कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे। बागपत के मूल्यांकन प्रभारी प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि 16 मार्च से शुरू होने वाले मूल्यांकन के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। मूल्यांकन के दौरान प्रत्येक 10 परीक्षक पर एक प्रधान परीक्षक नियुक्त किया जाता है। केंद्र पर लगभग 17 केंद्रों की इंटरमीडिएट की परीक्षा का मूल्यांकन किया जाएगा। बड़ौत के मूल्यांकन केंद्र प्रभारी प्रधानाचार्य डाक्टर यशपाल शास्त्री का कहना है कि कालेज में हाईस्कूल के 21 केंद्रों की हाईस्कूल की परीक्षा का मूल्यांकन किया जाएगा। कालेज में 48 प्रधान परीक्षक एवं 466 परीक्षक हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें