फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएनए टेस्ट की खातिर ब्लड सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएनए टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल लिए
विज्ञापन

बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म के आरोपी का डीएनए टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल लिए गए। जिला कारागार से आरोपी को टेस्ट के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने ब्लड के दो सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में सात सितंबर को महिला से व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। नौ सितंबर को पुलिस ने आरोपी राजपाल के खिलाफ धारा 376, 342 आईपीसी एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में समर्पण कर दिया था, जहां से उसे जेल भेज दिया था। अब वह जिला कारागार में बंद है। बृहस्पतिवार को जेल से आरोपी को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसके ब्लड के दो सैंपल लिए हैं। जिसे डीएनए टेस्ट के लिए लैब भेजा गया है। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह ने बताया कि आरोपी का लैब में डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें