रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी के साथ बागपत एसई से शिकायत करने जाते टीकरी गांव के लोग
- फोटो : BAGHPAT
बिजली के बिलों में त्रुटि, ग्रामीणों में रोष
बागपत। बिजली की समस्या को लेकर टीकरी कस्बे के ग्रामीण ऊर्जा निगम के एसई से मिले। बिजली के बिलों में खामियां दूर करने की मांग की। यदि दो दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विरोध की चेतावनी दी।
पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में टीकरी कस्बे के ग्रामीण ऊर्जा निगम के एसई रणविजय से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि बिजली के मीटर लगने के बाद 60 प्रतिशत बिजली के बिल त्रुटिपूर्ण दिए जा रहे हैं। जिसको ठीक कराने के लिए ग्रामीण अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा। ग्रामीणों पर बकाया बिल बढ़ता जा रहा है। अधिकारी अवैध रूप से कस्बे में छापा मारकर उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं। पिछले एक माह से लोग अधिकारियों के पास आ रहे हैं, लेकिन अभी तक इस समस्या को दूर करने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन शुरू कर देंगेे। इस संबंध में एसई रणविजय ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कस्बे में ऊर्जा निगम की टीम कैंप लगाकर समस्या को दूर करेगी। प्रमोद राठी, आनंद प्रकाश, रामपाल, शिवकुमार, अरुण राठी, कय्यूम पहलवान, अनिल राठी मौजूद रहे।