पिलाना में कांटे का मुकाबला रहा। यहां अनीश यादव लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर काबिज रहे। उन्हें 42 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी अभयवीर यादव को 39 वोट मिले। जीत के बाद सभी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
बागपत ब्लॉक
प्रत्याशी वोट मिले
सुनीता निर्दलीय 46
मीनू भाजपा 37
छपरौली ब्लॉक
प्रत्याशी वोट मिले
अंशु रालोद 44
कमलेश भाजपा 21
पिलाना ब्लॉक
प्रत्याशी वोट मिले
अनीश यादव निर्दलीय 42
अभयवीर यादव निर्दलीय 39
बड़ौत ब्लॉक
अनिता तोमर भाजपा निर्विरोध निर्वाचित
बिनौली ब्लॉक
कुलदीप उर्फ चीकू भाजपा निर्विरोध निर्वाचित
खेकड़ा ब्लॉक
रश्मि धामा भाजपा निर्विरोध निर्वाचित