फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी कटवाने और बदलवाने के फेर में उलझे बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले दिन मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान ने नहीं पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन

- पंचायत चुनाव के लिए जिले में एक अक्तूबर से शुरू होना था मतदाता सूची का पुनरीक्षण
- जिले में एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक की जाएगी गणना और सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। पंचायत चुनाव के लिए जिले में गणना और सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। लेकिन कार्य ने पहले दिन रफ्तार नहीं पकड़ी है। बीएलओ की ड्यूटी कटवाने और बदलवाने को लेकर सिफारिशों का दौर चलता रहा। पहले दिन गणना धीमी रही। जिले में 12 नवंबर तक बीएलओ का घर-घर गणना और सर्वेक्षण का कार्य पूरा करना होगा।
मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। बीएलओ और पर्यवेक्षकों को उनके क्षेत्र का आवंटन कर दिया गया है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाश 29 दिसंबर को किया जाएगा। एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक बीएलओ का घर-घर गणना और सर्वेक्षण का कार्य करना है। लेकिन पहले दिन कार्य ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। मतदाता एक अक्तूबर से पांच नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद छह से 12 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन की घर-घर जाकर जांच होनी है। 13 नवंबर से पांच दिसंबर तक नामावलियों की पांडुलिपि तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए 46 पर्यवेक्षक और 502 बीएलओ
बागपत। जिले में 502 बीएलओ तैनात रहेंगे। चुनाव के लिए जिले में न्याय पंचायत के आधार पर 46 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक न्यायपंचायत पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा। जिले की 245 ग्राम पंचायतों में 502 मतदान केंद्र व 46 न्याय पंचायत है। आयोग से तीन हजार मतदाताओं पर एक बीएलओ नियुक्त करने के निर्देश है। जिले में सात लाख 44 हजार एक सौ 57 वोटर है।
2015 पंचायत चुनाव में मतदाताओं का ब्यौरा
ब्लॉक मतदाता
खेकड़ा 96489
पिलाना 115891
बड़ौत 165289
छपरौली 103641
बिनौली 151611
बागपत 111236
कुल 744157
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें