फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ और पर्यवेक्षकों को 30 सितंबर तक आवंटित होंगे क्षेत्र, बांटी जाएगी स्टेशनरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पंचायत चुनाव के लिए जिले में एक अक्तूबर से मतदाता सूची का पुनरीक्षण
विज्ञापन

- एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक की जाएगी गणना और सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। पंचायत चुनाव के लिए जिले में तैयारियां शुरू हो गई है। डीएम शकुंतला गौतम ने मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीएलओ और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण, क्षेत्र आवंटन और स्टेशनरी वितरण का कार्य जिले में 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। एक अक्तूबर से जिले में मतदाता सूची का पुनरीक्षण होगा।
डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि किसी ग्राम पंचायत के अन्य ग्राम पंचायत या नगर पंचायत में विलोपन की प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी की जाएगी। बीएलओ और पर्यवेक्षकों को उनके क्षेत्र का आवंटन, जानकारी दिया जाना और स्टेशनरी का वितरण भी 30 सितंबर तक किया जाएगा। सभी कार्यक्रम जिले में एक साथ संचालित होंगे। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाश 29 दिसंबर को किया जाएगा। डीएम ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्य को पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ पूरा किया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह मतदाता पुनरीक्षण कार्य
- 15 से 30 सितंबर तक बीएलओ व पर्यवेक्षकों को क्षेत्र का आवंटन, स्टेशनरी वितरण।
- एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक बीएलओ का घर-घर गणना और सर्वेक्षण।
- एक अक्तूबर से पांच नवंबर तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन ।
- छह से 12 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन की घर-घर जाकर जांच।
- 13 नवंबर से पांच दिसंबर तक नामावलियों की पांडुलिपि तैयार करना।
- छह दिसंबर ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन।
- छह से 12 दिसंबर तक ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन
- छह से 12 दिसंबर तक दावे और आपत्ति प्राप्त की जाएगी।
- 13 से 19 दिसंबर तक दावे और आपत्ति का जिले में निस्तारण।
- 20 से 28 दिसंबर तक दावे और आपत्ति निस्तारण के बाद पूरक सूची को मूल सूची में शामिल करना।
- 29 दिसंबर को निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन।
संभावित प्रत्याशियों ने शुरू की तैयारियां
बागपत। पंचायत चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव की तैयारियों के बीच प्रत्याशी भी दोबारा नए उत्साह के साथ लोगों के बीच पहुंचने शुरू हो गए हैं।
यहां बजेगी चुनाव की रणभेरी
- जिले मेें 245 ग्राम पंचायत में होंगे चुनाव।
- जिला पंचायत के 21 वार्ड में राजनीतिक गुणा भाग। तेज हुई सियासत।
- बागपत, पिलाना, छपरौली, बड़ौत, खेकड़ा और बिनौली ब्लॉक में राजनीतिक घमासान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें