फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरी खरीदने के विवाद में निवाड़ा में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के बीच झगड़े से शुरू हुआ विवाद, दोनों पक्षों के तीन लोग चोटिल
विज्ञापन

पुलिस ने लाठियां फटकार कर स्थिति पर काबू पाया, क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव में कचरी खरीदने के विवाद में बच्चों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ा तो दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। दोनों पक्ष लाठी डंडे लहराते हुए सड़क पर निकल गए। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर दोनों पक्षों को दौड़ाया। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
बृहस्पतिवार को निवाड़ा गांव में बुशरा की बेटी खालिदा और रशीन कचरी खरीद रही थी। इसी दौरान यहां पर साबिर की बेटी अनम और धेवता भी कचरी खरीदने पहुंच गए। इसे लेकर बच्चों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बच्चे अपने घर पहुंचे और परिजनों को प्रकरण की जानकारी दी। इसके बाद बड़ों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों पक्ष सड़क पर निकल आए। लाठी डंडे लहराए और देखते-देखते पथराव शुरू हो गया। गांव में भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों में दुबक गए। निवाड़ा चौकी और बागपत कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठियां फटकारकर दोनों पक्षों को दौड़ाया। झगड़े में खालिदा, रशीन और अनम चोटिल हुई हैं। सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। फिलहाल किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
निवाड़ा में तनावपूर्ण माहौल
बागपत। निवाड़ा गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े के बाद तनाव का माहौल है। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने पुलिस बल के साथ रात के समय गश्त की।
माता कॉलोनी में जमशेद के घर पथराव
बागपत। कोतवाली क्षेत्र की माता कॉलोनी निवासी जमशेद के घर पर पड़ोस के लोगों ने पथराव कर दिया। पीड़ित का कहना है कि मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसी उसके घर पहुंचे और अभद्रता शुरू कर दी। घर पर पथराव कर दिया। उसकी बेटी रूबीना व मुस्कान घायल हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें