फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भारत रत्न चौ. चरण सिंह की जयंती पर कंबल वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
- बामनौली गांव में यज्ञ कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
विज्ञापन

फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बामनौली गांव में शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर रालोद नेताओं ने यज्ञ किया। यज्ञ में आहुति देकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

गांव में पंडित ब्रजमोहन शर्मा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर विधि विधान से यज्ञ कराया। यजमान छपरौली विधायक डॉक्टर अजय कुमार, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, योगेंद्र सिंह रहे। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा गरीब, मजदूर व किसानों के हित में कार्य किए हैं। चौधरी साहब के कारण किसान खेती कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए नीतियों का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। इसके बाद 300 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान अभिषेक तोमर, राजू तोमर सिरसली, प्रधान वीरेश तोमर, भीम सिंह, रमेश फौजी, वेदपाल, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें