फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी स्पर्धा का मुकाबला ब्लैक हाउस ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी स्पर्धा का मुकाबला ब्लैक हाउस ने जीता
विज्ञापन

बिनौली। ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी स्पर्धा के उद्घाटन मुकाबले में ब्लैक हाउस की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर गठीना ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से जहां शारीरिक और मानसिक विकास होता है। वहीं, खिलाड़ियों मेें प्रेम और सौहार्द की भावना विकसित होती है। स्पर्धा के सीनियर बालक वर्ग में ब्लैक हाउस और रेड हाउस के बीच मुकाबला हुआ। इसमें ब्लैक हाउस ने रेड हाउस की टीम को 28-18 के अंतर से हराया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत कीं। देशपाल तोमर, योगेश पंवार और वीरेंद्र पंवार रेफरी रहे। खोखो व दौड़ स्पर्धाएं शनिवार को होंगी। स्कूल प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, प्रबंध निदेशक डॉ. शबाना, निदेशक रवि पंवार, बाबूराम प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें