फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं का कोतवाली में धरना

विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली में एसओ अजय शर्मा को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बकाया गन्ना भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू आंदोलन की राह पर
विज्ञापन

बड़ौत। बकाया गन्ना भुगतान सहित अन्य कई मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कोतवाली परिसर में धरना दिया। साथ ही एक मांग पत्र कोतवाल को सौंपकर शीघ्र मांगे पूरी कराने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू नेता राजेंद्र प्रधान के नेतृत्व में किसान बड़ौत कोतवाली में पहुंचे। सभी ने नारेबाजी कर धरना शुरू कर दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ऐसी हालत में न तो किसान अपने परिवार का खर्च उठा पा रहा है और न ही बेटियाें की शादी व बच्चों की पढ़ाई कर पा रहा है। मिल मालिक गन्ना भुगतान करने को तैयार नहीं है। से भुगतान की मांग करने पर वे जेल भेजने की मांग करते हैं। गन्ना भुगतान की मांग करने पर किसानों को जेल भेजने की धमकी दी जा रही हैं। किसानों ने कहा यदि अपने हक के लिए आवाज उठाना गलत है तो एक बार नहीं अनेकों बार मांग करेंगे, और जेल जाने को भी तैयार हैं। इसी निर्णय के साथ कोतवाली परिसर में ही धरना देने का निर्णय लिया। धरने पर मौजूद किसानों ने बिजली बिल माफ करने की भी मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कोतवाल अजय शर्मा को ज्ञापन साैंपा। इसमें उपेंद्र तोमर, जुल्ला प्रधान, विजयपाल, कालूराम, राममेहर, मिंटू, कृष्णपाल, बबलू लुहारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें