फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता का निधन, शोक की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी गेट पर धरना दे रहा था मृतक किसान का बेटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के हर आंदोलन में साथ रहने वाले भगवानपुर के किसान चौधरी ब्रह्म सिंह (90) का शुक्रवार को निधन हो गया। यूपी गेट पर चल रहे किसानों के धरने प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे उनके बड़े बेटे हरबीर सिंह ने घर पहुंचकर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

भगवानपुर नांगल निवासी किसान ब्रह्म सिंह चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के अधिकांश आंदोलनों में उनका साथ निभाते थे। देश के कोने कोने में चलने वाले किसानों के आंदोलन में टिकैत के साथ ही रहते थे। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। उनका बेटा हरवीर सिंह यूपी गेट पर चल रहे भाकियू के धरने प्रदर्शन में शामिल था। सूचना मिलने पर भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के बेटे सुरेंद्र टिकैत उसे अपने साथ लेकर भगवानपुर पहुंचे। इसके बाद हरबीर ने पिता का अंतिम संस्कार किया। भाकियू कार्यकर्ता की मौत की सूचना पर उनके आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। बिजेंद्र सिंह, नरेंद्र राठी, अशोक कुमार, धर्मेंद्र राठी, पवेंद्र मुखिया, चरण सिंह, संजीव राठी, विक्रम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें