फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी विद्युत दरों का विरोध करेगी भाकियू

Thu, 14 Dec 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
विज्ञापन
नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि बढ़ी विद्युत दरों के विरोध में 15 दिसंबर को विभिन्न जनपदों में तहसील स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो बड़े स्तर पर आंदोलन होगा। बिजली की दरें बढ़ाना किसान विरोधी कदम है।
विज्ञापन


बुधवार को दोघट में चौधरी राजेंद्र सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी हैं। सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है।

किसान आर्थिक तंगी झेल रहा है, लेकिन सरकार उनकी जख्मों पर मरहम लगाने के बजाए नमक छिड़कने का काम कर रही है। सरकार ने बिजली के दामों में दो गुना से भी अधिक वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ दी है। सरकार को तुरंत बढ़ी विद्युत दरों को वापस लेना चाहिए। उन्होंने बताया बढ़ी विद्युत दरों का भाकियू प्रबल विरोध करेगा। 
विज्ञापन


इसी के विरोध में 15 दिसंबर को बागपत जनपद समेत अन्य जनपदों में तहसील स्तर पर भाकियू कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे। यदि इसके बाद भी सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया जो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें