फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौकशी के खिलाफ भाजपाई सड़कों पर उतरे

Mon, 20 Jun 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
बड़ौत में गौकशी के विरोध में जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चार दिन बाद भी गौकशी के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने और आरोपियों परएनएसए की कार्रवाई न होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर में जुलूस निकाला और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को सांकेतिक रूप से अवरुद्ध किया। इसके बाद तहसील में राजपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और चेतावनी दी यदि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो जनपद में आंदोलन शुरू होगा।
विज्ञापन


  भाजपा कार्यकर्ता रविवार को सुल्तान गंज मंडी स्थित पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष संजय खोखर के नेतृत्व में जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए भगवान महावीर मार्ग, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंस वाली मस्जिद, कोताना रोड होते दिल्ली बस स्टैंड पहुंचे और वहां सांकेतिक रूप से पांच मिनट तक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग अवरुद्ध किया। इसके बाद नारेबाजी करते तहसील में पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कोतवाली के सामने कुरैशियान मोहल्ले में गौवंश का कटान हो रहा है। इसे तुरंत बंद करने की मांग की। बाद में उन्होंने एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा छापे के दौरान 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। अभी तक तीन ही आरोपी पकड़े हैं। पुलिस प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया था कि उनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई होगी।  इससे क्षेत्र में तनाव है। 
विज्ञापन


एसडीएम ने आश्वासन दिया ज्ञापन को डीएम के माध्यम से राज्यपाल तक पहुंचाएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा यदि एक सप्ताह में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो जनपद में आंदोलन शुरू होगा। जुलूस में कुछ समय के लिए सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने भी शिरकत की।

इसमें रविंद्र राठी, नीरज कौशिक, सूरजपाल, जशवीर सोलंकी, राकेश जैन, सतीश जैन, संदीप जैन, गौरव शर्मा, सचिन शर्मा, सचिन त्यागी, दौलतराम यादव, राहुल तोमर, प्रवीन रठौड़ा, राम कुमार पंवार, चंद्रवीर तोमर, रामपाल मेहरा, सुरेंद्र वर्मा, यशवीर, कंवर पाल शर्मा, अनिल महादेव, भास्कर दत्त शर्मा, राकेश विश्वकर्मा, बिजेंद्र शर्मा, महेश आर्य, अतुल जैन, अश्वनी, प्रवीण शर्मा, प्रियंका आर्य, नरेश शर्मा, चिराग जैन, सचिन शर्मा, वेदपाल उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, उदयवीर चौहान, रोहताश आदि रहे।

पुलिस का किया घेराव
बड़ौत। जब भाजपा कार्यकर्ता तहसील से ज्ञापन देकर लौट रहे थे तो उसी समय कोतवाली पुलिस वहां पहुंची और उन्होंने पुलिस का घेराव किया। उन्होंने कहा कई साल से हो रही गौवंश की हत्या थाने के सामने की जा रही थी पुलिस ने इन्हें नहीं रोका। कोतवाली प्रभारी ने आश्वासन दिया कि अब गौकशी नहीं होने दिया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है और उन पर एनएसए की कार्रवाई की जा रही है।

गौकशी का एक ओर आरोपी गिरफ्तार
बड़ौत। पुलिस ने कोतवाली के सामने गौकशी में फरार चल रहे एक ओर आरोपी शोएब पुत्र अख्तर निवासी बड़ौत को गिरफ्तार किया । अब इस मामले में चार आरोपी पकड़े जा चुके है। अभी भी 11 आरोपी फरार हैं।

कार्रवाई की मांग 
बड़ौत। कश्यप चौपाल पट्टी चौधरान में बाला कुरैशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मुन्नाभाई ने कहा  भाईचारा बिगाड़ने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस्लाम ने कहा  जिसने गौकशी की और वे फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी की जाए।

रमेश शर्मा ने कहा भाईचारे को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। इसमें हनीफ कुरैशी, यूसुफ कुरैशी, अनवर ठेकेदार, लियाकत, इंतजार, देेवेंद्र, हनीफ, सलीम, इनाम, बबलू, अमित, मेहरबान, चरण सिंह, इस्लाम अब्बासी, संजय, रणधीरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें