फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का आज बागपत में प्रवास, पीएम की वर्चुअल रैली में शामिल रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों विधानसभाओं में होगा पीएम नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली का कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पीएम नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली के कार्यक्रमों के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को बागपत में प्रवास करेंगे। वर्चुअल रैली के लिए यहां तीनों विधानसभाओं में कार्यक्रम रखे गए है, जहां कार्यकर्ता और लोग प्रधानमंत्री का भाषण सुनेंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर और विधानसभा प्रभारी योगेश त्रिपाठी ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को वर्चुअल रैली करेंगे। उनका भाषण सुनने के लिए बागपत विधानसभा में जैन धर्मशाला, बड़ौत में दिगंबर जैन डिग्री कालेज का सभागार, छपरौली विधानसभा में सहेंद्र रमाला के आवास पर कार्यक्रम होगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह यहां पहुंचेंगे और वह पहले बागपत में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद बड़ौत के कार्यक्रम में जाएंगे और वहां घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। इस तरह से प्रदेशाध्यक्ष का एक दिन का बागपत में प्रवास रहेगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, अनीता खोखर, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें