फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक जीतकर लौटे शूटर का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एसपीसी पीजी कॉलेज की शूटिंग एकेडमी के शूटर ने मोदीनगर में हुई चार दिवसीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मंगलवार को प्रबंध समिति के सदस्य व प्राचार्य ने शूटर का स्वागत किया। डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि मोदीनगर की वन टारगेट शूटिंग रेंज में 28 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रतियोगिता हुई थी। इसमें 500 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में संस्था की एकेडमी के शूटर अनिकेत चौहान ने एयर पिस्टल स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्था के अध्यक्ष ठाकुर सत्यपाल सिंह व प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने शूटर को लग्न के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एकेडमी के कोच शेखर तोमर, डॉ तरुण, डॉ सुरेश, डॉ वारिज पांडेय, सुशील कुमार, सुभाष चौहान, मोहित राणा, राजबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें