फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने शुरू की तैयारी, जिला पंचायत के वार्ड और ब्लॉक संयोजक बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने प्रत्येक वार्ड प्रभारी की सूची जारी की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। ब्लॉक और जिला पंचायत के वार्ड के संयोजक मनोनीत किए हैं। संयोजकों को हाथ चुनाव की कमान रहेगी। जल्द ही बैठक बुलाकर चुनाव पर मंथन किया जाएगा। जिला पंचायत चुनाव का संयोजक जसवीर सोलंकी और सह संयोजक बिजेंद्र कुमार शर्मा को बनाया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने बताया बिनौली ब्लॉक के संयोजक और जिला कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह, छपरौली के लिए विशेष आमंत्रित सदस्य धूम सिंह, बड़ौत के लिए पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ आत्माराम तोमर, बागपत के लिए विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदीप पंवार, पिलाना के लिए किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव, खेकड़ा के लिए जिला कार्यकारिणी सदस्य कांशीराम को संयोजक बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत वार्ड एक के लिए निरपुड़ा के कृष्णपाल, दो के लिए सोनू माया, तीन के लिए नमामि गंगे के जिला संयोजक सचिन त्यागी, वार्ड चार के लिए पूर्व मंडल महामंत्री राजीव धामा, पांच के लिए पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रवीण रठौड़ा, वार्ड छह के लिए भूपेंद्र शर्मा, वार्ड सात के लिए प्रमोद रठौड़ा, वार्ड आठ के लिए बसंत तोमर, नौ के लिए बाबूराम, दस के लिए मुनेश त्यागी, वार्ड 11 के लिए अंकित लपराना, वार्ड 12 के लिए राहुल तोमर, वार्ड 13 के लिए संतराम, वार्ड 14 के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, वार्ड 15 के लिए अशोक चौहान, वार्ड 16 के लिए अशोक डौला, वार्ड 17 के लिए ठाकुर पदम सिंह, वार्ड 18 के लिए संजीव आर्य, वार्ड 19 के लिए सुशील शर्मा, वार्ड 20 के लिए मनोज डगरपुर और वार्ड 21 के लिए लीलू प्रमुख को संयोजक बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें