फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने समझा किसानों का दर्द : योगेश धामा

Mon, 11 Sep 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक योगेश धामा ने कहा भाजपा ने ही किसानों का दर्द समझा। घोषणापत्र में किए वायदे को पूरा किया। किसान आधुनिक तरीके से खेती कर लाभ कमाएं। जल्द ही बकाया भुगतान कराया जाएगा। इस दौरान करीब 207 किसानों को फसल ऋण मोचन प्रमाणपत्र बांटे।  
विज्ञापन


रविवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें  विधायक योगेश धामा ने 25 किसानों को फसल ऋण मोचन प्रमाणपत्र बांट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा सरकार की पहली प्राथमिकता कृषकों का कर्ज माफ करना था, इसे पूरा किया ।

अन्य दलों द्वारा झूठे वायदों करके किसानों को भ्रमित करते हैं। भाजपा सरकार ने जो कहा वो पूरा किया है। सबको साथ लेकर चला जा रहा है। उन्होंने कहा आगे भी सरकार किसान हित में काम करेगी।
विज्ञापन


संचालन तहसीलदार राज बहादुर सिंह ने किया। इसमें एडीएम (न्यायिक) विधान जायसवाल, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. संतराम, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा, कानूनगो रोहित तोमर, कुलदीप राठी आदि रहे।  

घर-घर बांटे जाएंगे प्रमाणपत्र 
जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया जो किसान फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए हैं, उनके लेखपालों द्वारा प्रमाणपत्रों का वितरण घर-घर किया जाएगा। सभी लेखपालों को पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके अलावा 12 सितंबर को खेकड़ा तहसील और 14 सितंबर को बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में प्रमाणपत्र का वितरण होगा।  

किसानों का कराया मनोरंजन 
एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में फसल ऋण मोचन प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में किसानों के मनोरंजन के लिए रागिनी की व्यवस्था की गई है। इसमें कलाकारों ने रागिनी सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया 

नहीं पहुंचे कई बैंकों के कर्मी
फसल ऋण मोचन वितरण प्रमाणपत्र कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के लिए की स्टाल लगाई । इक्का-दुक्का बैंकों के कर्मचारियों को छोड़कर सभी की स्टॉल खाली रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें