फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी को हिरासत में लिया, समिति से नोकझोंक

Mon, 11 Sep 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
पुतला लेकर हाईवे पर लेटा रिटायर्ड फौजी सुभाष कश्यप। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के गड्ढों को लेकर दिनभर हंगामा हुआ। पूर्व सैनिक सुभाष कश्यप केंद्रीय मंत्री का पुतला बनाकर धरने पर पहुंचे। पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे पहले वह हाईवे पर ही लेट गए।
विज्ञापन


आपकी अपनी समिति ने केंद्रीय राज्यमंत्री का काफिला गुजरने के दौरान हंगामा कर हाईवे निर्माण की मांग की। सीओ से उनकी नोकझोंक भी हुई। सरूरपुर कलां में एक युवक ने केंद्रीय राज्यमंत्री से हाईवे के निर्माण की मांग की, जिस पर गांव के ही अन्य युवकों ने उसे चुप करा दिया।  

रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह जिले में मौजूद थे। इस दौरान हाईवे के निर्माण को लेकर लोग भी सड़कों पर उतरे। गौरीपुर मोड़ पर पूर्व सैनिक सुभाष कश्यप ने धरना दिया। काफिला गुजरने से पहले फौजी ने यहां पुतला बनाकर धरना शुरू कर दिया। इस पर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस के साथ यहां पहुंचे और फौजी को हिरासत में लेने की कोशिश की। इस पर फौजी सड़क पर ही लेट गया। पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची, बाद में देर रात उसे छोड़ दिया। 
विज्ञापन


उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के स्वागत का काफिला यहां गुजरा तो आपकी अपनी समिति के पदाधिकारी भी हाईवे पर पहुंचे। पदाधिकारियों ने तिरंगा लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री से मिलने का प्रयास किया।  पुलिस ने उन्हें रोककर बैनर भी छीने। सीओ दिलीप कुमार से उनकी नोकझोंक हुई।  

डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा वह प्रयास कर रहे हैं, जल्द ही निर्माण शुरू होगा। इसमें शिव कुमार राठी, अरुण सिंह, नरेंद्र तोमर, विकास कुमार, प्रदीप कुमार, राजीव कुमार, रवि कुमार, रिजवान, गौरव मौजूद आदि रहे। उधर, सरूरपुर गांव में एक युवक ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के सामने मुद्दा उठाया। युवक का कहना था कि हाईवे जल्द बनना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें