बागपत। भाजपा के चमरावल रोड स्थित कार्यालय पर सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। वहीं, अभियानों को सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने बताया कि दस जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश व राष्ट्र स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज में गरीब कल्याण सम्मेलन होगा।
यहां जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल ने कार्यकर्ताओं को कार्यालय के उद्घाटन की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। दस जून को कार्यालय उद्घाटन पर हवन पूजन के उपरांत प्रसाद वितरित किया जाएगा। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बंसत त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता और रुचि के अनुसार दायित्व सौंपा जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं को गरीब कल्याण सम्मेलन में पांच लोगों को लाने का लक्ष्य दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विनोद वाल्मीकि ने किया। इस मौके पर विधायक योगेश धामा, पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह, गरीब कल्याण जनसभा के जिला संयोजक एवं मंडल प्रभारी डॉ. नीरज कौशिक, नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा, नगर पंचायत चेयरमैन विनोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिता खोखर, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, जिला मंत्री सचिन जैन, विपिन रूहेला, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरविंद तोमर, ओमवीर धामा, सतवीर सिंह, सचिन शर्मा, कपिल देव, संजय उपाध्याय, संदीप प्रजापति, विकल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयकुमार, अमित त्यागी मौजूद रहे।
----