फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का प्रतिनिधि मंडल सीओ से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता करने वाले दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़ौत देहात प्रथम मंडल के मंडल उपाध्यक्ष के साथ छपरौली थाने में तैनात दरोगा के अभद्र व्यवहार करने के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीओ कार्यालय में पहुंचे और सीओ से मिलकर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीओ आफिस में पहुंचे और सीओ आलोक कुमार से मिले। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व छपरौली थाने में तैनात एक दरोगा ने बड़ौत देहात प्रथम मंडल के मंडल उपाध्यक्ष अमित त्यागी के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसको बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सीओ आलोक कुमार ने उक्त प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें पालिका चेयरमैन अमित राणा, जिला मंत्री दीपक भारती, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष सचिन मलिक, संजय उपाध्याय, सभासद योगेश तोमर, कार्यालय प्रमुख प्रभात स्वामी, मास्टर बालेंद्र तोमर, अमित त्यागी, सत्यबीर बड़का, देवेंद्र कुमार, जसवीर, नितिन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें