फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनाम होते ही दिल्ली में पकड़ा गया भाजपा नेता का भतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बली गांव में फार्मासिस्ट की हत्या के मामले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित होते ही भाजपा नेता का भतीजा दिल्ली में पहुंच गया। वहां उसे क्राइम ब्रांच ने तमंचे के साथ गिरफ्तार दिखाया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बली में बीती पांच अक्तूबर की रात फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उस समय वह अपने तीन साथियों के साथ गांव के बाहर घूम रहे थे। उनके भाई सतवीर सिंह ने अज्ञात के खिलाफ बागपत कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस में विवेचना के आधार पर नाम सामने आने पर अरुण उर्फ चना, भोला व पवन निवासीगण ग्राम बली को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल अमन के अतिरिक्त भाजपा नेता का भतीजा पंकज निवासीगण बली, सुक्की निवासी लोनी गाजियाबाद, राहुल निवासी गेझा व मेरठ निवासी एक अन्य आरोपी फरार हैं। इस मामले में आरोपी पंकज व अमन के अदालत से गैर जमानती वारंट होने के बाद दोनों पर 25-25 हजार रुपये का बुधवार को इनाम घोषित किया गया था। इस पंकज दिल्ली पहुंच गया। वहां क्राइम ब्रांच ने उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार दिखाया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं और उसे जल्द ही कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें