फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाजपा नेता ने सचिव पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बसौद गांव निवासी भाजपा के पिलाना मंडल महामंत्री रिंकू गुप्ता ने छपरौली ब्लॉक के एक सचिव पर गांव में चल रही विकास कार्यों की जांच में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव के विकास कार्यों की जांच चल रही है। जांच जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार व जल निगम के सहायक अभियंता दीपक कुमार कर रहे हैं। तीन दिन पहले जब गांव में जांच करने के लिए अधिकारी पहुंचे तो प्रधान के पक्ष में छपरौली ब्लॉक में तैनात एक सचिव पहुंचा और टीम पर जांच नहीं करने का दबाव बनाने लगा। जब इसका विरोध किया तो सचिव ने जान से मारने की धमकी दी। भाजपा नेता ने डीएम व डीपीआरओ से शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें