फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 350 सीटों के साथ बनेगी भाजपा सरकार : बेनीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। भाजपा के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे 350 सीटें लेकर बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष बेनीवाल रविवार को रमाला में सहकारी चीनी मिल के समीप एक संस्थान के शुभारंभ पर पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार किसान, मजदूर के हितों लिए काम कर रही है। कांग्रेस और सपा सरकार में जातिवाद और परिजन पर चर्चा होती है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे जमीन पर आकर लोगों का हाल जाने। घर में एयर कंडीशन में बैठकर ट्वीट कर और बयान जारी करने से राजनीति नहीं चलती है। प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानून वापसी को लेकर देश के किसानों का मान रखा है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें