फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के गांव में भाजपा को मिली जीत, जिला पंचायत अध्यक्ष के गांव में रालोद हारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली विधानसभा सीट
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष के गांव में गठबंधन को उम्मीद से कम मिली वोट, अन्य कई नेताओं के गांवों में एक-दूसरे को ज्यादा मिले वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। छपरौली विधानसभा सीट पर भले ही भाजपा हार गई हो और रालोद को जीत मिली हो। मगर, सांसद के गांव में भाजपा को जीत मिली, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता के गांव में रालोद हार गई। सपा जिलाध्यक्ष के गांव में रालोद को उम्मीद से कम वोट मिले। इनके अलावा भी अन्य कई नेताओं के गांवों में एक-दूसरी पार्टी को ज्यादा वोट मिले है।
भाजपा सांसद डा. सत्यपाल सिंह के गांव बासौली में सहेंद्र सिंह रमाला को एकतरफा वोट भले ही नहीं मिले हो, लेकिन भाजपा यहां अव्वल रही। बासौली गांव के बूथ नंबर 157 पर भाजपा के सहेंद्र सिंह को 132 और रालोद के अजय कुमार को 366 वोट मिले। बूथ नंबर 158 पर सहेंद्र सिंह को 212 और अजय कुमार को 69 वोट मिले। बूथ नंबर 159 पर सहेंद्र सिंह को 360 और अजय कुमार को केवल 19 मत मिले। बूथ नंबर 160 पर सहेंद्र सिंह को 228 और अजय कुमार को 385 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ममता जयकिशोर कैड़वा गांव की रहने वाली है। उनके गांव में दो मतदान बूथ है। बूथ नंबर 363 पर रालोद के अजय कुमार को 104 और भाजपा के सहेंद्र सिंह को 318 वोट मिले, जबकि बूथ नंबर 364 पर अजय कुमार को 93 और सहेंद्र सिंह को 411 वोट मिले। इस बार रालोद का सपा से गठबंधन था, लेकिन सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के गांव ककड़ीपुर में उम्मीद से कम वोट रालोद को मिले। ककड़ीपुर गांव के पांच बूथों पर गठबंधन प्रत्याशी अजय कुमार को 1247 और भाजपा के सहेंद्र सिंह को 1144 वोट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें