फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओछी राजनीति कर रही कांग्रेस, जनता के बीच जाएगी भाजपा : अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओछी राजनीति कर रही कांग्रेस, जनता के बीच जाएगी भाजपा : अग्रवाल
विज्ञापन

बागपत। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है। कानून किसी भी नागरिक के खिलाफ नहीं है। पूरी पारदर्शिता बरती गई है। भाजपा अब जनता के बीच जाकर कानून के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। डोर टू डोर जाकर लोगों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में अग्रवाल ने कहा कि नागरिकता कानून देश और प्रत्येक व्यक्ति के हितों की रक्षा करता है। धर्म के आधार पर सताए गए लोगों को यह देश की नागरिकता दिलाने वाला है, इसमें भी नियम है। आम लोगों को बरगलाकर कांग्रेस गलत तरीके से राजनीति कर रही है। भाजपा इस पर जन जागरूकता अभियान चलाएगी। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पूरा एजेंडा तैयार किया गया है। विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध वर्ग के बीच जाकर कानून की जानकारी देने और उनकी राय लेने का कार्य किया जाएगा। कांग्रेस के पास विरोध का कोई आधार नहीं है, लेकिन गलत तरीके से विरोध किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने देश हित में बड़ा कदम उठाया है। गृहमंत्री अमित शाह ने कानून लागू करने से पहले छह हजार से अधिक लोगों से बात की है। बड़ौत विधायक केपी मलिक, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, सरिता चौधरी, पुष्पेंद्र डौला, विनोद भारद्वाज, जय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें