फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार देने में भाजपा विफल: धीरज उज्जवल

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। लूम्ब गांव में रविवार को रालोद की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन कर खिलाड़ियों व कोच को सम्मानित किया गया। इसमें रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने में प्रदेश सरकार विफल हो गई है तो खिलाड़ियों के लिए भी कोई सुविधा नहीं है। सरकार बनने पर खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल ने बड़ौत में 28 अक्टूबर को होने वाली रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की रैली में पहुंचने का सभी से आह्वान किया। राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठिना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं की कमी के बावजूद खिलाड़ियों ने देश और विदेशों में अच्छा प्रदर्शन किया है। सुविधाओं के अभाव में युवा प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ रही है। युवा जिला अध्यक्ष श्रीकांत धामा ने कहा कि 2022 में प्रदेश में रालोद के गठबंधन की सरकार बनेगी। सरकार बनने पर खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह लूम्ब और संचालन संजय कुमार तुगाना ने किया। कार्यक्रम में राजू तोमर सिरसली, लेखराज प्रधान, उपेंद्र हेवा, आदित्य सोलंकी, सुभाष नैन, भूरु कुरैशी, जरीफ प्रधान, बिजेंद्र, विकास हेवा, गुल्लू, उज्ज्वल पहलवान, विवेक मलिक, संजीव चौधरी, पप्पू पहलवान, बबलू पहलवान, श्रीपाल धामा, पप्पू मुखिया, कालूराम त्यागी, गगन धामा, कमल दादरी, उपेंद्र धामा, सरताज मौजूद रहे।
इन्हें किया गया सम्मानित
मोहित, अनुज, सेवाराम, वीरेश, सत्यम, शुभम, विकसित, बिलाल खान, सलीम, लव, विक्की, अंकुर, रूबी, हेमा, रितिक, सनीश, अतुल, वंश, मोहित, विशु, प्रियांशु, विशाल, अक्षित, वतन, विशेष, अर्जुन, अक्षय, शिवम, आबिद, आकाश, शिवांग, लक्ष्य, अंकुश को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें