फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शादी में भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे को साले ने पीटा, चैन लूटने का आरोप

Sat, 06 Dec 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। इदरीशपुर गांव में साले की शादी में भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के बेटे अक्षय के साथ झगड़ा हो गया। वहां पर डीजे हटाने के विवाद में साले ने अक्षय की पिटाई कर घायल कर दिया। इसमें घायल अक्षय ने सोने की चेन लूटने का आरोप लगाते हुए दोघट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के बेटे अक्षय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ईदरीशपुर में उसकी ससुराल है। बुधवार शाम उसके छोटे साले कपिल की घुड़चढ़ी का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें डीजे भी बज रहा था। डीजे बजवाने को लेकर उसकी अपने बड़े साले मनोज के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में अक्षय घायल हो गया। वहां आए पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया और घायल का सीएचसी में उपचार कराया।
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे अक्षय ने अपने साले मनोज पर मारपीट करने और गले से सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया। इसमें जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें आरोपी मनोज से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

- जिलाध्यक्ष बोले, आपसी विवाद है, निपटा लेंगे
बेटे के साथ हुए झगड़े में भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय का कहना है कि शादी समारोह में आपसी विवाद हो गया था। परिवार के लोग आपस में बैठकर विवाद को निपटा लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें