बागपत। जिले में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री और जिलाध्यक्ष का कार चालक समेत 47 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 194 हो गई है। शनिवार तक छह लोग स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में 188 सक्रिय मामले हैं। बड़ौत के गांधीनगर की एक किशोरी भी संक्रमित मिली है।
भाजपा जिलाध्यक्ष व उनकी कार का चालक, एक युवक निनाना, बागपत शहर के चार लोग, टटीरी के दो युवक, बड़ौत में भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री, नेहरू रोड व पठान कोट में एक-एक व दो युवक सर्राफा बाजार, दो कस्बा छपरौली, एक रठौड़ा और एक युवक किरठल का संक्रमित मिला। बिनौली में एक बुजर्ग व गांगनौली में एक युवक के अतिरिक्त गांधी रोड बड़ौत, लोहड्डा, कोताना रोड, मलकपुर, आजादनगर, पट्टी मेहर, नई बस्ती, संत नगर, बावली में कोरोना के मरीज मिले हैं। गांधीनगर बड़ौत में किशोरी संक्रमित मिली है। अब तक 194 में संक्रमित मिले हैं तथा 188 सक्रिय मामले हैं।