फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पांच ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी किए घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बुधवार को भाजपा ने पांच प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पिलाना ब्लॉक पर पार्टी ने कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन

खेकड़ा ब्लॉक से रश्मि धामा, छपरौली ब्लॉक से कमलेश, बड़ौत ब्लॉक से अनिता तोमर, बागपत ब्लॉक से मीनू और बिनौली ब्लॉक पर कुलदीप उर्फ चीकू को प्रत्याशी बनाया है। सभी छह ब्लॉकों पर बृहस्पतिवार को नामांकन जमा होंगे। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चुनाव में जीत पक्की करने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। इन चुनाव में सभी छह ब्लॉक में 505 क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे।
नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
नामांकन पत्रों की बिक्री बुधवार पूर्वाह्न 11 से दोपहर तीन बजे तक हुई। आरक्षित पदों पर 400 रुपये तथा अनारक्षित पदों पर 800 रुपये में नामांकन पत्र बेचे गए। बागपत ब्लॉक में धनौरा सिल्वरनगर की मीनू पत्नी विनोद ने नामाकंन पत्रों के तीन सेट तथा संतोषपुर गांव निवासी सुनीता पत्नी रमेश ने नामांकन पत्रों के चार सेट खरीदे हैं। पिलाना ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए पांच फार्मों की बिक्री हुई। अनीश यादव और अभयवीर यादव ने दो-दो फार्म खरीदे और सुमित यादव ने एक फार्म खरीदा। अन्य ब्लॉक मुख्यालयों पर भी प्रमुख पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।
विज्ञापन

डीएम ने तीन आरओ बदले
डीएम राजकमल यादव ने आजीविका मिशन के उपायुक्त ब्रजभूषण सिंह को बागपत से हटाकर बिनौली का सहायक चुनाव अधिकारी, लोक निर्माण के एक्सईएन संजय कुमार को छपरौली से हटाकर बागपत का सहायक चुनाव अधिकारी और जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती को बिनौली से हटाकर छपरौली का सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया।
अखिलेश मिश्र प्रेक्षक बनाए
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने परिवहन विभाग के सचिव अखिलेश मिश्र को बागपत के लिए ब्लॉक प्रमुख पदों का चुनाव कराने के लिए प्रेक्षक बनाया है। वह बृहस्पतिवार को यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें