फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की रोकथाम को प्रवासी पक्षियों पर भी रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्ड फ्लू की रोकथाम को प्रवासी पक्षियों पर भी रहेगी नजर
विज्ञापन

बागपत। बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए जिले में आने वाले प्रवासी पक्षियों पर पशु चिकित्सा विभाग नजर रखेगा। निरंतर एक ही स्थान पर आने वाले पक्षियों की जगह को चिह्नित किया जाएगा। पक्षियों के मल (बीट) को नमूने लिए जाएंगे।
जिले में यमुना और जंगलों में बने तालाबों पर प्रवासी पक्षियों का झुंड सर्दियां शुरू होते ही पहुंचना शुरू हो जाता है। जब तक सर्दी रहेगी तब तक इनका जमावड़ा रहेगा। ऐसे में इन पक्षियों में जिले में बर्ड फ्लू फैलने का खतरा रहता है। इन मल नदियों में बहकर अन्य पक्षियों तक पहुंच जाते है। इससे जानवर सहित पक्षियों में विभिन्न संक्रमण फैलने का अंदेशा रहता है। जिले में कोई बाहरी संक्रमण और बर्ड फ्लू का वायरस न फैले, इसके लिए पशु चिकित्सा विभाग इन स्थानों पर जांच कराएगा। उनकी बीट इकट्ठा करके उनके नमूने लेकर लैब भिजवाया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र कमार ने बताया कि जिले में बर्ड फ्लू का वाइरस न फैले इसके लिए विदेशी पक्षियों पर भी नजर रखी जाएगी। कर्मचारियों को भेजकर जांच कराएंगे। मल के नमूने भी लैब भिजवाने का कार्य करेंगे। विदेशी पक्षियों से कोई भी वाइरस फैल सकता है इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
बर्ड फ्लू के 20 नमूने जांच के लिए भिजवाए
बागपत। सीवीओ डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि बर्ड फ्लू को देखते हुए 20 नमूने विभिन्न प्रजातियों के नमूने लिए गए है। उन्हें मेरठ भेजा गया है, जहां से बरेली लैब में भिजवाएं जाएंगे। पक्षियों के नमूने निरंतर लिए जा रहे हैं। रिपोर्ट नकारात्मक आएगी तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें