फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू: वन विभाग ने भी बढ़ाई निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक जिले में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं, फिर भी सतर्कता के आदेश
विज्ञापन

मुर्गी फार्मों के साथ-साथ जलाशयों और नदियों के किनारे की जा रही निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में अभी तक बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले है। इसके बावजूद पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है। पशुपालन विभाग की टीमें नियमित रूप से मुर्गी फार्मों की निगरानी कर सैंपल ले रही है। अब वन विभाग ने भी जिले में निगरानी बढ़ा दी है। वन विभाग की टीमें सुबह और शाम जलाशयों और नदियों के किनारे निरीक्षण कर रही है।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ खुशीराम ने बताया कि जिले में अभी तक बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले है। एहतियात के तौर पर विभाग की टीमें मुर्गी फार्मों का नियमित निरीक्षण कर संदिग्ध पक्षियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे है। अब तक करीब 150 सैंपल लिए गए है, जिनकी लैब से रिपोर्ट आने का इंतजार है। उधर, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि वन विभाग के सभी क्षेत्रीय अधिकारी नियमित रुप से नदियों के किनारे और जलाशयों का निरीक्षण कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुर्गी फार्मों में नियमित स्प्रे के निर्देश
बागपत। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. खुशीराम ने बताया कि सभी मुर्गी फार्म संचालकों को नियमित रुप से स्प्रे, चूने का छिड़काव कराने व स्वच्छता का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए है। विभाग की टीम मुर्गी फार्मों का नियमित निरीक्षण कर स्वच्छता के प्रति फार्म संचालकों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें