फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली रोड पर रेलवे क्रासिंग पर जाम बना जी का जंजाल

विज्ञापन
बिनौली रेलवे क्रांसिग पर लगा जाम का दृश्य। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बिनौली रोड रेलवे क्रॉसिंग बना जी का जंजाल
विज्ञापन

बड़ौत। बिनौली रोड रेलवे क्रॉसिंग लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। आए दिन फाटक बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की कतारें लग जाती है। ट्रेन जाने के बाद एक-एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहते हैं लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकल रहा है।
बिनौली रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान हो रहे हैं। ट्रेन आने से काफी समय पहले रेलवे क्रासिंग पर गेट बंद कर दिया जाता है, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग जाती है। गेट खुलने के बाद जल्दी निकलने के चक्कर में चालक गलत साइड से वाहन निकालने लगते हैं। इससे अक्सर जाम लग जाता है।
विज्ञापन

इस संबध में युवाओं के सुझाव-
1- अक्षय का कहना था कि बिनौली रोड पर रेलवे क्रासिंग की समस्या पुरानी है। इस पर ओवरब्रिज का प्रस्ताव भी पास हुआ था लेकिन वह भी अधर में लटका हुआ है। रेलवे विभाग को ओवरब्रिज बनाने में तेजी बरतनी चाहिए।
2- सत्यम का कहना था कि क्रासिंग पर जाम की स्थिति के लिए हम स्वयं जिम्मेदार है। हम जल्दबाजी के चक्कर में गलत साइड से वाहन निकालने का प्रयास करते है, जिसके कारण जाम की स्थिति और भयावह हो जाती है।
विज्ञापन

3- विक्की व राजवीर का कहना था ट्रेन आने पर वहां पुलिस का प्रबंध होना चाहिए। ताकि चालक दूसरी साइड से वाहन न ले जाए। इससे समस्या से निपटने में आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें