फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली फाटक रेलवे क्रासिंग बना लोगों के लिए जी का जंजाल

विज्ञापन
बड़ौत के बिनौली रोड़ रेलवें क्रासिंग पर लगा जाम। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बिनौली फाटक रेलवे क्रासिंग बना लोगों के लिए जी का जंजाल
विज्ञापन

बड़ौत। बिनौली रोड़ रेलवे क्रासिंग लोगों के लिए जी का जंजाल बना है। आए दिन ट्रेन आने से काफी समय पूर्व फाटक बंद करने पर बिनौली रोड़ पर दोनों ओर लंबी कतारें लग जाने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। सोमवार को भी दो घंटे तक जहां जाम की स्थिति बनी रही है। इस कारण लोग परेशान हाल दिखाई दिए।
बिनौली रोड रेलवे क्रासिंग पर सोमवार को फाटक बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वाहन ही नहीं पैदल निकलना मुश्किल हो गया। दो घंटे तक लगे इस जाम में सोमवार को लोग फंसे रहे। जाम लगने के कारण स्थानीय पुलिस प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं यहां पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग उठी और पिछले दिनों यहां तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी ओवरब्रिज की घोषणा की । सर्वे भी किया, लेकिन फिर मामला अधर में लटक गया। लोगों की जो आशाएं थी, वह भी धरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि क्रासिंग पर जाम लगने की उन्हें जानकारी है, इसके लिए वे ठोस कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक अय्यूब खान ने बताया कि क्रासिंग सही समय पर बंद होता है, लेकिन वाहन चालक अपनी साइड में वाहन न ले जाकर दूसरी साइड में वाहन ले जाते हैं, इससे जाम की बड़ी समस्या पैदा होती है। ओवरब्रिज के संबंध में उन्होंने बताया कि अभी कोई उनके पास ऐसा कोई निर्देश नहीं है कि यहां ओवरब्रिज बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें