बीमार गोवंशीय पशुओं का इलाज कराया
बड़ौत। जीवन ज्योत धर्मार्थ सोसाइटी के सदस्यों ने अभियान चलाकर घुमंतू बीमार एवं घायल गोवंशीय पशुओं का इलाज कराया। इसके साथ ही ऐसे पशुओं को उपचार दिलाने में अन्य लोगों से भी सहयोग की अपील की।
सोसाइटी के अंकित तोमर और मोंटू निवासी पट्टी चौधरान ने बताया कि आवारा गोवंशीय पशुओं को वाहन टक्कर मारकर चले जाते हैं। इनमें घायल और बीमार पशुओं की ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। सोसाइटी के सदस्यों ने अपने साथ पशु चिकित्सक डॉ. खुशीराम को साथ लेकर ऐसे पशुओं का उपचार कराया। उन्होंने बताया कि सीओ कार्यालय के पीछे गोशाला तो बना दी गई लेकिन वहां चारे और पानी की व्यवस्था न होने के कारण गोवंशीय पशु सड़कों पर आ गए हैं। इस मौके पर सोसाइटी के सचिव डॉ. सुखपाल तोमर, महामंत्री एवं मीडिय़ा प्रभारी निखिल त्यागी, उप सचिव अंकित तोमर, अमित कुमार, सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।