दोघट। हिम्मतपुर सूजती गांव में बिल अधिक आने पर उपभोक्ता ने मीटर रीडर के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि उपभोक्ता ने बिल निकालने की मशीन भी तोड़ दी। जिस पर विद्युत निगम के अधिकारियों ने उपभोक्ता के खिलाफ दोघट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ।
मीटर रीडर लव शर्मा ने बताया कि वह शनिवार को सूजती गांव में लोगों के बिल निकाल रहा था। जब वह गांव के अजीत कुमार पुत्र पवन कुमार बिल देखकर आक्रोशित हो गया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। उपभोक्ता ने रीडर से मशीन छिनकर तोड़ दी। मशीन क्षतिग्रस्त होने के कारण बिल बनाने का कार्य बाधित हो गया। अहराज अतहर उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण, उपखंड चतुर्थ बड़ौत , अवर अभियंता उपकेंद्र टीकरी, सुपरवाइजर अजय कुमार, मीटर रीडर लव शर्मा ने अजीत कुमार के खिलाफ थाना दोघट में रिपोर्ट दर्ज कराई। विद्युत निगम के अधिकारियों की तहरीर पर अजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।