फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन जोन में शामिल हुई बड़ौली रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बैंक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर नगर की बड़ौली रोड को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। रविवार को डीएम के आदेश पर इस एरिया को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है। बता दे कि 30 अप्रैल को नगर की बड़ौली रोड पर रहने वाले बैक कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद इस एरिया को संवेदना शील मानते हुए हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। साथ ही एक किलोमीटर के एरिया को सील किया गया था। इस रोड पर पड़ने वाली सभी दुकानों व अस्पताल को भी बंद कर दिया गया था। रविवार को डीएम शकुंतला गौतम के निर्देश पर इस एरिया को ग्रीन जोन में शामिल कर लिया गया है। इस सूचना पर वहां के निवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार का कहना था कि डीएम व सीएमओ के निर्देश पर इस एरियर को ग्रीन जोन में घोषित किया गया है। अब यहां की दुकानें व अन्य प्रतिष्ठान भी अन्य मार्केट की तरफ रोस्टर के अनुसार खुलेगी।
असारा गांव भी ग्रीन जोन में अग्रसर
बडौत। रमाला थाना क्षेत्र का असारा गांव भी कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद हॉस्स्पॉट एरिया घोषित कर दिया गया था। फिलहाल 21 दिन से अधिक बीत चुके है, लेकिन यहां पर अब कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। इसको भी ग्रीन जोन में शामिल करने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें