फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा न होने पर हंगामा

Sun, 28 Aug 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर बिल जमा न होने पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में विद्युत बिल जमा न होने पर शनिवार को लोगों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में जमकर हंगामा-प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी विद्युत कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। उन्होंने कार्यालय पर तालाबंदी करने का भी प्रयास किया। हंगामा बढ़ता देख एक्सईएन और विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

नाराज लोगों ने कहा विद्युत बिल जमा कराने को लेकर गत एक सप्ताह से विद्युत कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बिल जमा नहीं हो पाते। कभी कर्मचारी नेट फेल बताते हैं तो कभी खुद कार्यालय से गायब रहते हैं। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा हम तो बिल जमा कराने के लिए विद्युत कार्यालय पर आते हैं और हमारे पीछे बिजली विभाग की टीम घर पहुंचकर चेकिंग करती है। चेकिंग के दौरान कुछ कर्मचारी महिलाओं  के साथ अभद्रता करते हैं। 
इस दौरान उपभोक्ताओं की विद्युत कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कार्यालय पर तालाबंदी करने का भी प्रयास किया। सूचना पर एक्सईएन अजय कुमार और विद्युत मजदूर पंचायत के अध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर और सुरेंद्र तोमर मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया। उपभोक्ताओं ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एक्सईएन प्रथम अजय कुमार ने कहा इंटरनेट फेल होने से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। जल्द से जल्द इसका समाधान कराया जाएगा। इसमें सुरेश, अमित, दीपक, राजेंद्र, प्रदीप, रामवीर, धर्मवीर, नीटू, धर्मेंद्र, प्रमोद, जोगेंद्र, नरेंद्र आदि रहे। 
विज्ञापन

उधर, छपरौली कस्बे के लोगों ने पूर्व चेयरमैन छपरौली वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में विभागीय कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं के खिलाफ की गयी एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया। एक्सईएन ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें