फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाइक चोर ने जुर्म कबूला, सात साल की सजा मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बाइक चोर को न्यायाधीश ने मुकदमे में सुनवाई पूरी होने के बाद सात साल की सजा सुनाई और पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया। इसके अलावा मारपीट और धमकी देने के मुकदमे में दो साल की सजा सुनाई और ढाई हजार रुपये अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन

रठौड़ा गांव के रहने वाले मनीष उर्फ मोनू के खिलाफ खेकड़ा कोतवाली में मारपीट और धमकी देने के अलावा बाइक चोरी का भी मुकदमा दर्ज है। वह पिछले सात साल से जेल में बंद है। जेल में बंद मोनू उर्फ मनीष ने अपना अपराध स्वीकार कर न्यायाधीश से सजा सुनाने की मांग की। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह ने मनीष उर्फ मोनू को बाइक चोरी में सात साल की सजा सुनाई और पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया। इसके अलावा मारपीट और धमकी देने के मुकदमे में दो साल की सजा सुनाई और ढाई हजार रुपये अर्थदंड लगाया, जिसे अदा नहीं करने पर 15 दिन की सजा बढ़ाने के आदेश दिए गए।
-
युवक को तमंचे की बटों से पीटा
बागपत। अहैड़ा गांव के रहने वाले निक्की उर्फ विजयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही एक युवक ने चार युवकों ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट की। हमलावरों ने तमंचे की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया। पीड़ित ने बताया कि हमलावर पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुके है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।संवाद
विज्ञापन

-
मिठाई की दुकान में चोरी
दाहा। झुंडपुर गांव के रहने वाले अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार रात दाहा बस स्टैंड पर स्थित मिठाई की दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में चोरों ने ताला तोड़कर पांच हजार रुपये की नकदी और दो गैस सिलिंडर चोरी कर लिये। उन्होंने चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। संवाद
-
समाजसेवी ने धरना दिया
बागपत। एक युवती को तैनाती नहीं मिलने पर समाजसेवी सुभाष कश्यप ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने अधिकारी को शिकायत देकर युवती की बरामदगी की मांग की। संवाद

15 दिसंबर तक फसल बीमा करा सकेंगे किसान
बागपत। भारतीय कृषि बीमा कंपनी के जिला समन्वयक प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि शासन से फसल बीमा की दो योजनाएं संचालित है। जिसमें पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना पिलाना और खेकड़ा ब्लाक में संचालित है। जिसमे पंजीकरण के लिए 15 दिसंबर अंतिम तारिख निर्धारित की गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 31 दिसंबर पंजीकरण की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। संवाद

हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री कपिल कुमार डेढ़ा ने बताया कि अवध बार एसोसिएशन के समर्थन में अधिवक्ता न्यायिक कार्यों में विरत रहे है। उन्होंने अवध बार एसोसिएशन के क्षेत्राधिकार के विस्तार की मांग की। संवाद
-
प्रधान पर सोलर लाइटें उतरवाने का आरोप
बागपत। लोयन गांव के रहने वाले नरेंद्र और रूकेश ने डीएम को दिये शिकायती पत्र में बताया कि उनके गांव में 35 सोलर लाइटें लगी हुई थी। जो सोलर पैनल से बैटरी से जलाई जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधान की देखरेख में कुछ लोगों ने सोलर लाइटें उतारकर रख ली है। जिससे गांव में अंधेरा छाया हुआ है। शिकायत मिलने पर सीडीओ ने डीपीआरओ को जांच सौंप दी। साथ ही जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद
-
रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए
बागपत। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बिनौली ब्लाक का निरीक्षणा किया। ब्लाक में तैनात ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता स्वदीप झा के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि महीने में एक दो बार ही ब्लाक में आते हैं। सीडीओ को अवर अभियंता के उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर भी नहीं मिले। जिस पर सीडीओ ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र जारी कर अवर अभियंताओं के ब्लाकों में बैठने का रोस्टर तैयार कर ब्लाकों में भेजने के निर्देश दिए। संवाद
-
तीन दिसंबर को होने वाली पंचायत स्थगित
बागपत। हजूराबाद गढ़ी गांव के प्रधान डा. इंद्रपाल सिंह ने बताया कि तीन दिसंबर को हाेने वाली उज्जवल खाप की पंचायत स्थगित कर दी गई है। जो अब होली पर्व के अवसर पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायत में उज्जवल खाप के चौधरी का चयन किया जाएगा। संवाद
-
सात पीड़ितों के 3.44 लाख वापस कराए
बागपत। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए सात पीड़ितों के 3.44 लाख रुपये वापस कराये गये। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक पीड़ित के 35 हजार, दूसरे पीड़ित के 78 हजार और तीसरे पीड़ित के 1.30 लाख रुपये, खेकड़ा के पीड़ित के 48 हजार, रमाला के पीड़ित के 30 हजार, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक पीड़ित के 20 हजार और दूसरे पीड़ित के 2200 रुपये वापस कराए गए। ठगी हुई धनराशि वापस मिलने पर पीड़िताओं ने खुशी का इजहार किया। संवाद

बंदरों के हमले से छत से गिरी युवती, हालत गंभीर
खेकड़ा। सांकरौद गांव में शुक्रवार शाम छत पर टहल रही एक युवती पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जिनसे बचने के प्रयास में युवती छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे लेकर परिजन बागपत के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर कर दिया। साकरौद गांव निवासी सुभाष ने बताया कि उसकी बेटी खुशी शुक्रवार शाम छत पर टहलने गई थी। तभी छत पर आये बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। उधर युवती की हालत चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीण सतपाल, राजेश, अशोक आदि ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांव में बंदरों के हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें