फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन निकलते ही बाइक सवारों ने रालोद के पूर्व नगर अध्यक्ष पर चलाईं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगरीय क्षेत्र में रविवार की सुबह दिन निकलते ही बाइक सवारों ने नगर निवासी पूर्व रालोद नगर अध्यक्ष पर जान से मारने की नियत से गोलियां चलाईं। रालोद नेता के एक गोली पीठ में और दूसरी हाथ में लगी। परिजनों ने घायल को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी रालोद के पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र धामा (45) पुत्र धन सिंह धामा फाइनेंस का कार्य भी करते हैं। नगर में जैन कॉलेज के सामने उसका फाइनेंस ऑफिस है। रविवार को सुबह करीब छह बजे वह घर से बाइक पर सवार होकर ऑफिस जा रहे थे। जब वह पाठशाला रोड पर स्टेट बैंक शाखा के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से उस पर गोलियां चला दीं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पीठ में एक गोली और दूसरी उसके हाथ में लगी। वारदात के समय पास में स्थित एक मकान में रस्म तेरहवी की तैयारी की जा रही थी। गोली चलने की आवाज और धर्मेंद्र के चिल्लाने का शोर सुनकर वहां मौजूद लोग मकान से बाहर निकले। इसके बाद बदमाश धर्मेंद्र को छोड़कर हाथों में तमंचा लहराते हुए भाग गए।
वारदात का पता लगने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे । सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने घायल को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। वारदात स्थल के आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज में धर्मेंद्र सड़क पर लहूलुहान पड़े नजर आ रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें