फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मां को साथ लेकर कॉलेज जा रही छात्रा का बाइक सवारों ने किया अपहरण

Sun, 10 Mar 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सिनौली गांव से नगर के एक प्राइवेट कॉलेज में अपनी मां को साथ लेकर पढ़ने जा रही छात्रा का शनिवार को बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। इस दौरान छात्रा की मां चिल्लाती रही, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को बीए की छात्रा अपनी मां को साथ लेकर कॉलेज मेंं पढ़ने जा रही थी। जब दोनों गुराना रोड से ई-रिक्शा में सवार होकर कॉलेज जा रहे थे, तो वहां पर पहले से ही खड़े बाइक सवार दो युवकों ने ई-रिक्शा रुकवा ली और छात्रा का मुंह बंद करते हुए जबरन बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले गए। इस दौरान पीड़िता उनके पीछे चिल्लाते हुए दौड़ी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।
पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पीड़िता का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं में एक युवक उनके गांव का है, जो काफी दिन से बेटी पर बुरी नजर रखता था। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बेटी की बरामदगी की मांग की। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक इस मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर आने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें