रटौल। बागपत-पांची मार्ग पर नाले के समीप भूसे से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार मजदूर राजसिंह (45) की मौत हो गई। हादसे के बाद भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में पलट गई। उधर, चांदीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी राजसिंह बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे मजदूरी का बाइक से घर वापस लौट रहा था। बताया कि बागपत-पांची मार्ग पर नाले के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे भूसे से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने राजसिंह की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में सिर में चोट लगने से राजसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी खट्टा प्रहलादपुर के ग्रामीणों को दी। इसका पता चलने पर मृतक के परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों गया रविंद्र, सुमित, कपिल आदि ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे है, जो मजदूरी कर अपने परिवार के पालन पोषण करता था। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।