फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। टांडा रोड पर अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पिकअप में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

नांगल गांव निवासी कल्लू उर्फ नर सिंह पुत्र भोपाल और दीपक पुत्र राजेंद्र शुक्रवार की सुबह आठ बजे बाइक से छपरौली आ रहे थे। टांडा की ओर से पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पिकअप में फंस गई और काफी दूर तक घसीटते हुए चली गई। हादसा होने पर गाड़ी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने दोनों युवकों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने कल्लू उर्फ नर सिंह पुत्र भोपाल को मृत घोषित कर दिया जबकि दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है। छपरौली थाना पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें