फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीई पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर गलत तरीके से खड़ा था ट्रक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर यमुना पुल के समीप गलत तरीके से खड़े ट्रक में टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

खैला गांव के रहने वाले रोहित ने बताया कि उसके पिता बाली सिंह बहालगढ़ की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे वे ड्यूटी कर बाइक से लौट रहे थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर यमुना पुल के समीप गलत तरीके से खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में घायल हुए उसके पिता को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मचा गया। इंस्पेक्टर ओपी सिंह ने बताया कि हादसा हरियाणा की तरफ हुआ है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें